लगभग 1857 से लेकर 1947 तक कि अवधि तक भारत मे अंग्रेजी शासन रहा , इस अवधि में खेती करने में हमारे देश के किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
जैसा कि हम सभी को ज्ञान है भारत की कृषि मॉनसून के साथ जुआ है , कभी ज्यादा बारिश तो कभी सुखाड़ से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता था अंग्रेजी शासन के समय आपदा प्रबंधन की अच्छी व्यवस्था नह थी , किसानों को सबसे ज्यादा समस्या नील की खेती करने में होता था क्योंकि नील के खेती करने के बाद उस भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती थी जिससे फसल की पैदावार अच्छी नही हो पाती थी, अंग्रेजी शासन के समय रासायनिक उर्वरकों का ज्यादा विकास नही हुआ था जिसके कारण जब फसल रोग ग्रस्त हो जाते तो फसल बर्बाद हो जाती थी, अंत मे महत्वपूर्ण समस्या सिंचाई के साधनों की अत्यधिक कमी थी जिससे फसलो की सिचाई करने में काफी परेशानी होती थी ।
नोट- मेंरी समझ से उपरोक्त वाक्य  से "अंग्रेजी शासन में कृषि मे होने वाली समस्या? " का उत्तर  स्पष्ट होता है।