नमस्कार दोस्तो , आशा करता हूँ आप कुशल मंगल होंगे। आपको बता दे कि पिछले पोस्ट में whatsapp privacy settings के बारे जाना था जिसका लिंक मैं नीचे दे रहा हूँ आप बस click here पर क्लिक करके पढ़ सकते है:-
Whatsapp private settings:-Click here
तो दोस्तों आज हम whatsapp group बनाना सीखेंगे ,  व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की प्रक्रिया को जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें ।

How to create whatsapp group
(व्हाट्सएप ग्रुप कैसे बनाये)

Whatsapp group बनाने की प्रक्रिया:-
  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर व्हाट्सएप को ओपेन कीजिये।
  • उसके बाद ऊपर दाये साइड (right side) में आप थ्री डॉट (तीन बिंदु) दिखाई दे रही होगी उस पर क्लिक करे।
  • अब आपको new group का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लिक करे।
  • जैसे ही आप new group पर क्लिक करते है आपको आपके मोबाइल के  व्हाट्सएप नम्बर की लिस्ट दिखाई देती है,अब आप जिस जिस व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ना चाहते है उसको सेलेक्ट करे।
  • फिर ग्रुप का नाम लिखे और ग्रुप प्रोफाइल फोटो सेट करें।
  • अब आपके मोबाइल के राइट साइड में नीचे के तरफ एक तीर (√) का निशान दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लिक करे।
  • आप जैसे ही तीर (√) पर क्लिक करते है आपका whatsapp group बनकर तैयार हो जाता है।
  • अब आप को ऐसा लगता है किसी व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ना भूल गए है या ग्रुप बनने के बाद किसी को ग्रुप में जोड़ना हो तो ग्रुप में जाने के बाद राइट साइड में ऊपर के तरह फोन का निशान(सेम्बल) दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लिक करके जोड़ा जा सकता है।


Whatsapp group privacy :-
कभी कभी ऐसा होता है ग्रुप के सदस्यों के बीच किसी विषय से सम्बंधित विवादों पर बहस होने लगता है और लोग आपस मे गाली गलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगते है तो ऐसी स्थिति में ग्रुप एडमिन को व्हाट्सएप ग्रुप में प्राइवेसी लगा देना चाहिए ताकि एडमिड के अलावा ग्रुप का कोई सदस्य ग्रुप में मैसेज न कर सके। तो आइए ग्रुप में इस सेटिंग को कैसे करेंगे।
Whatsapp group privacy process-
  • सबसे पहले आप व्हाट्सएप को खोले।
  • फिर जिस व्हाट्सएप ग्रुप में परिवर्तन करना है उसको ओपेन करे।
  • अब सबसे ऊपर ग्रुप का नाम दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लीक करे।
  • अब वाला पर आपको एक group settings का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करे।
  • अब आपको send messages पर क्लिक करना होगा
  • अब आप वहां only admins पर क्लिक करे।
  • जैसे ही आप ऑनली एडमिन पर क्लिक करते है तो अब ग्रुप में बस एडमिन ही मैसेज कर सकता है।
  • जब आपको फिर से सभी ग्रुप मेंबर को मैसेज करने के लिए सेंटिग करना चाहते है तो only admins के जगह all participants को सेलेक्ट कर दे।

Edit group info:-
अगर आप चाहते है ग्रुप के नाम एवं अन्य डिटेल को बस आप चेंज कर पाए तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया को अपनाना होगा:-
  •  व्हाट्सएप ग्रुप को ओपेन करे।
  • अब सबसे ऊपर ग्रुप का नाम दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लीक करे।
  • अब वहां पर आपको एक group settings का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करे।
  • अब आपको edit group ifo पर क्लिक करना होगा
  • अब आप वहां only admins पर क्लिक करे।
  • जैसे ही आप ऑनली एडमिन पर क्लिक करते है तो अब बस आप (एडमिन) ग्रुप इन्फो को चेंच कर पाएंगे।
Edit group admins:-
आप अपने ग्रुप में किसी को ग्रुप एडमिन बनाना हो या किसी को ग्रुप एडमिन से हटाना होगा तो आप निम्न प्रोसेस के द्वारा ये सेटिंग कर सकते है:-
  •  व्हाट्सएप ग्रुप को ओपेन करे।
  • अब सबसे ऊपर ग्रुप का नाम दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लीक करे।
  • अब वहां पर आपको एक group settings का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करे।
  • अब आपको edit group admins पर क्लिक करना होगा
  • अब आप वहां group admins का लिस्ट आ जायेगा आप वहाँ पर से ग्रुप एडमिन को जोड़ सकते है और किसी एडमिन को निकाल भी सकते है। 

Group wallpaper:-
ग्रुप वॉलपेपर चेक करने की प्रक्रिया:-
  • व्हाट्सएप ग्रुप को ओपन करे।
  • ग्रुप के दाये साइड (right side) में आप थ्री डॉट (तीन बिंदु) दिखाई दे रही होगी उस पर क्लिक करे।
  • अब आपको wallpaper का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने no wallpaper, gallery,solid color, wallpaper library, default ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा।
  • अब आप इसमें से कोई एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर के अपना वॉलपेपर चेंज कर सकते है।
Group icon
(ग्रुप प्रोफाइल कैसे बदले)
  • निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा ग्रुप प्रोफाइल फोटो को बदल सकते है:-
  • सबसे पहले आप व्हाट्सएप को ओपन करे।
  • उसके बाद अपने व्हाट्सएप के ग्रुप को ओपन करे।
  • उसके बाद आपको जिस जगह ग्रुप का नाम दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक करे
  • उसके बाद प्रोफाइल फोटो का जो जगह दिया गया है उस पर क्लिक करे।
  • अब आपको gallery, camera, search web का ऑप्शन दिखाई देगा आप किसी एक पर क्लिक करके grop icon को चेंज कर सकते है।